बाल कैदियों ने एनिमेशन के जरिए देखा मंजूषा कला
Jun 07, 11:14 pm
भागलपुर, विश्वविद्यालय संवाददाता: आइआइटी मुम्बई, आइडीसी और एनआइडी अहमदाबाद की टीम मंगलवार को बाल सुधार केंद्र में भागलपुर पहुंची। टीम ने बाल सुधार गृह में एनीमेशन के जरिए अंग क्षेत्र की लोक कला मंजूषा को बच्चों को दिखाया। बाल कैदियों ने एनिमेशन की बारिकियों को लाइट बाक्स के माध्यम से जाना। आइआइटी मुम्बई के सिद्धांत कुमार एवं एनआइडी अहमदाबाद की रजनी बाला राजोरियो ने बाल कैदियों के सामने अंग जनपद की लोक कला को एनिमेशन के जरिए अभव्यक्ति प्रदान की। यह जानकारी और एक प्रयास संस्था के सचिव मीना देवी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें